Type Here to Get Search Results !

वर दे वीणा वादिनि वर दे लिरिक्स, Var De Veena Vadini Var De Lyrics

Var De Veena Vadini Var De Lyrics

वर दे वीणा वादिनि वर दे लिरिक्स


वर दे वीणा वादिनि वर दे,
प्रिय स्वतंत्र रव अमृत-मंत्र नव,
भारत में भर दे,
वर दे विणा वादिनि वर दे।।

काट अंध-उर के बंधन-स्तर,
बहा जननि, ज्योतिर्मय निर्झर,
कलुष-भेद-तम हर प्रकाश भर,
जगमग जग कर दे,
वर दे विणा वादिनि वर दे।।

नव गति, नव लय, ताल-छंद नव,
नवल कंठ, नव जलद-मन्द्ररव;
नव नभ के नव विहग-वृंद को,
नव पर नव स्वर दे,
वर दे विणा वादिनि वर दे।।

वर दे वीणा वादिनि वर दे,
प्रिय स्वतंत्र रव अमृत-मंत्र नव,
भारत में भर दे,
वर दे विणा वादिनि वर दे।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.